Saturday, August 23, 2014

राठोड़ दुर्गादास

दुर्गादास राठोड का जन्म १३ अगस्त ,१६३८ ई के दिन आसकरण जी की भटियाणी ठकुराणी के गर्भ से सालवा ग्राम में हुआ। इनकी माता जयमल केलणोत भाटी की पोती थी। जिसकी वीरता के किस्से उस काल प्रसिद्ध थे। परन्तु दुर्भाग्यवश यह बहादुर  भाटी महिला एक आज्ञाकारी गृस्वामिनी सिद्ध न हो सकी। गृह कलह से बचने के लिए आसकरण जी ने माँ -बेटे के रहने व गुजारे की व्यवस्था लुणवा गाँव में करदी। दुर्गादास अपनी माँ की ही तरह बड़े साहसी व इरादे के पक्के थे।
      संयोगवश सन १६५५ ई की एक घटना ने अचानक दुर्गादास के जीवन व भाग्य को बिल्कुल बदल दिया। इन्हे महाराजा जसवंत सिंह के सामने उपस्थित होने का अवसर मिला। गुणग्राही महाराजा ने इनमे छिपी प्रतिभा को पहचान कर अपने पास रख लिया। 
    १६५८ ई के धरमाट के युद्ध में दुर्गादास ने अद्वितीय वीरता का प्रदर्शन किया। इस युद्ध के प्रत्यक्ष दृष्टा कुम्भकर्ण सांदू ने 'रतन रासो ' में लिखा है :-" दुर्गादास राठोड ने एक के बाद एक चार घोड़ों की सवारी की और जब चारों एक एक कर मारे गये तो अंत में वह पांचवे घोड़े पर सवार हुआ लेकिन यह पांचवा घोडा भी मार गया। तब तक न केवल उसके सारे हथियार टूट चुके थे बल्कि उसका शरीर भी बुरी तरह घायल हो चूका था। अंततः वह भी रणभूमि में गिर पड़ा। ऐसा लगता था जैसे एक और भीष्म शर शैया पर लेटा हुआ हो। जसवंत सिंह के आदेश से घायल दुर्गादास को युद्ध क्षेत्र से हटा लिया गया और जोधपुर भेज दिया गया। "
       दुर्गादास का असली चरित्र जसवंत सिंह जी की मृत्यु के उपरान्त सामने आता है। महाराजा जसवंत सिंह जी की मृत्यु  खैबर दर्रे के पास जमरूद के कैंप में हुयी उस समय उनकी आयु ५२ वर्ष थी। इस समय उनका कोई भी ओरस पुत्र जीवित नही था। परन्तु दो रानियां -रानी जादमन जी व नरुकी जी गर्भवती थी। १९ फ़रवरी ,१६७९ ई को रानियों ने लाहोर के मुकाम पर दो राजकुमारों को जन्म दिया। बड़े का नाम अजित सिंह व छोटे का दलथम्भन रखा गया। 
    जसवंत सिंह की निसंतान  मृत्यु के तुरंत बाद ही जोधपुर को खालसा कर लिया गया था। मारवाड़ में जगह जगह मुगलो के थाने बैठा दिए गए। खुद ओरंगजेब अजमेर में डेरे डाले हुए था। जब उसे अजमेर में राजकुमारों के जन्म की खबर मिली तो उसने व्यंग में कहा -"आदमी कुछ सोचता है ओर खुदा उससे ठीक उल्टा करता है।" और उसने आदेश दिया की राजकुमारों को  मुग़ल बादशाह के हरम में रखे जाकर लालन पालन किया जायेगा। यह प्रस्ताव कुटिलता पूर्वक राजकुमारों को मुसलमान बनाने का था जिस से जोधपुर पर बिना कठिनाई के मुस्लिम धर्म थोपा जा सके।
    लाहोर से रानियां ,राजकुमार व जोधपुर का दल दिल्ली पंहुचा तो पहले तो ये जोधपुर हवेली में ठहरे किन्तु जल्दी ही हवेली खाली करने का आदेश दे दिया गया। उसके बाद ये किसनगढ़ के राजा रूप सिंह की हवेली में चले गए। यहां दुर्गादास राठोड ,राठोड रणछोड़दास ,भाटी रघुनाथ ,राठोड रूप सिंह आदि ने राजकुमारों को चुपके से दिल्ली से निकालने की योजना बनाई। बलूंदा के ठाकुर मोहकम सिंह के दूध पीते बच्चे से राजकुमारों को बदला गया व मुकन्ददास खींची व मोहकम सिंह राठोड ने राजकुमारों को दिल्ली से बाहर निकाल लिया।
   राजकुमारों को व रानियों को दिल्ली से बाहर निकालना बड़ा दुस्साहस पूर्ण कार्य था। हिंदुस्तान की सत्ता के शीर्ष केंद्र से रक्त रंजित संघर्ष के बाद ये लोग मारवाड़ पंहुच गये। इस लोमहर्षक संघर्ष की गाथा इस छोटे से लेख में सम्भव नही है।
        सर यदुनाथ सरकार लिखते हैं - "स्वामिभक्त राठोड सरदार ओरंगजेब के प्रस्ताव पर हक्का बक्का रह गये। उनके धर्म की छल कपट से नष्ट किये जाने का संकट भी पैदा हो गया था। शिशु राजकुमारों का जीवन लालची और धर्मांध संरक्षकों के हाथ में सुरक्षित नही था। सरदारों ने अपने स्वामी के उत्तराधिकारी की रक्षा में अंतिम सिपाही तक लड़ने का निश्चय किया। किन्तु राठोड शूरवीरता के पुष्प दुर्गादास के मार्गदर्शन के बिना राजपूतों की भक्ति और शूरवीरता भी शायद किसी काम न आती। "
       दुर्गादास ने जसवंत सिंह की मृत्यु के पश्चात मारवाड़ को मुग़ल साम्राज्य में विलीनीकरण से बचाया ,अजित सिंह को दिल्ली से निकाल कर सुरक्षित मारवाड़ पंहुचाया व् लम्बे संघर्ष के बाद जोधपुर का राज्य वापस दिलाया। मेवाड़ व मारवाड़ की कटुता को समाप्त कर के महाराणा राज सिंह से संधि की। ओरंगजेब के पुत्र अकबर को विद्रोह के लिए उत्तेजित कर मुग़ल साम्राज्य की दमनकारी शक्ति का विभाजन किया। अकबर को दक्षिण में लेजाकर मराठों व राठोड़ों के बीच गठबंधन का प्रयत्न किया।
         दुर्गादास का जीवन चरित्र मारवाड़ के इतिहास में ही नही अपितु मध्यकालीन भारत के इतिहास में प्रेरणा स्त्रोत के रूप में माना जाता है। वे साहस ,वीरता त्याग ,स्वामिभक्ति एवं देशप्रेम की भवन से ओतप्रोत थे।
     सोलहवीं व सत्रहवीं सताब्दी में राजस्थान में दो महानायक पैदा हुए जिनका देश प्रेम ,वीरता बलिदान व त्याग अविस्मरणीय है। एक हिन्दुवा सूर्य महाराणा प्रताप व दूसरे राठोड दुर्गादास। (इन दोनों के समय में करीब १०० साल का अंतर है ) महाराणा के पास राज्य था वे मेवाड़ के स्वामी थे। वहीँ दुर्गादास एक साधारण राजपूत जिस के पास न राज्य व न अधिकार (authority) . था तो केवल देश प्रेम व मुगलों को मारवाड़ से बाहर निकाल ने की प्रबल इच्छा। और इसीलिए आज भी यह दोहा जन -जन की जबान पर चढ़ा हुआ है -

         माई एहड़ा पूत जण ,जेहड़ा दुर्गादास।
          मार मँड़ासो थामियो ,बिण थाम्बे आकास।।

हे माताओ ! तुम दुर्गादास जैसे पुत्र को जन्म दो जिसने सिर  दुमाला बाँध कर अकेले ही बिना खम्बो के आकाश को अपने सिर पर थाम लिया।

यही नही आम जन भी सामूहिक गान में गा उठता है -

    ढंबक ढंबक ढोल बाजे ,देदे ठोर नागारां की।
    आसा घर दुरगो नही होतो ,सुन्नत होती सारां की।






Friday, August 22, 2014

महाराजा मान सिंह जी जोधपुर -एक आख्यान

महाराजा मान सिंह जी जोधपुर -एक आख्यान 

महाराजा मान सिंघजी को मज़बूरी में अंग्रेजों से संधि करनी पड़ी। परन्तु उन्होंने अंग्रेजों को अपना सम्प्रभु नही माना।  सन १८०४ में जसवंतराव होल्कर ब्रिटश सत्ता का कोप भाजन बना और पराजित होकर जोधपुर चला आया। महाराजा ने क्षात्र धर्म का पालन करते हुये उसे शरण दी। बांकीदास जी ने इस संबंध में यह दोहा कहा :-
किंग इंद्र जिम कोपियो ,जसवंत मैनाक। 
सरण राखियो समंद ज्यूँ ,पह मान दिल पाक।।

अर्थात इंद्र रूपी ब्रिटिश किंग के कोप से बचाने हेतु मैनाँक पर्वत रूपी जसवंत होल्कर को समुद्र रूपी महाराजा मान सिंह ने शरण देकर उस की रक्षा की।

अंतर कलह व एक मात्र पुत्र की  असामयिक मृत्यु से महाराज विक्सिप्त रहने लगे। गवर्नर जनरल ने असली स्थिति जानने के लिए १८१८ ई में मुंशी बरकत अली व मिस्टर विलडर्स को जोधपुर भेजा। जब ये लोग महाराजा से मिले तो वे विक्षीप्त ही बने रहे और इनके प्रति कोई सम्मान व्यक्त नही किया। उसी समय चारण कवि भोपालदान जी भी वंहा पंहुचे और विरुद -बखान का यह दोहा कहा -

नीव थम्भ केई पाट नृप ,छत कपाट केई छज्ज। 
धरम देवालय कऴस धज ,धिनो मान कमधज्ज।।

अर्थात कुछ राजा तो देवालय की नीवं हैं ,कुछ स्तम्भ हैं ,कुछ पाट हैं कुछ छत हैं कोई छज्जे हैं किन्तु मान सिंह तुम तो  उस धरम देवालय के कलश की ध्वज्जा हो।  तुम्हे धन्य है।

यह दोहा सुनते ही मान सिंघजी खड़े हो गए और चारण का यथोचित सम्मान किया। यह देख कर अंग्रेज अधिकारी नाराज हो गए व कहा की महाराजा पागल पन  का ढोंग कर रहे हैं व अंग्रेजो को सम्मान नही देना चाहते।
इस पर महाराजा ने कहा की इस कवि के पूर्वज हुँपा सांदू के विरदाने पर जैसलमेर के रावल दुर्जनसाल का कटा हुआ मस्तक रणक्षत्र में बोल गया था फिर मैं तो मदहोश अथवा होश जैसा भी हूँ जीवित हूँ। और इसी संदर्भ में उन्होंने यह दोहा कहा -जो विख्यात हो गया :-

सांदू हुँपै सेवियो ,साहब दुरजणसल्ल। 
विरदातां माथो बोलियो ,गीतां दोहां गल्ल।।



Wednesday, August 20, 2014

एक कहावत है " ज्यांका मरग्या बादशाह ,रुलता फिरै वजीर "  इसी से मिलता जुलता एक दोहा है -

थारा मरग्या बादशाह ,म्हारा मरया वजीर।
आये नंदा घर करां , पड़ै जगत में सीर।।

इसकी कहानी इस प्रकार है - चिड़ावा के सेठों की एक बरात हिसार जा रही थी लेकिन बरात वालों ने यह सुन रखा था कि हिसार में नंदा नामकी एक ब्राह्मणी बड़ी चालाक है व किसी बरात को टिकने नही देती। इधर चिड़ावा में भी समो तेली की भी बड़ी प्रसिद्धि थी सो लड़के के बाप ने समो तेली को बरात में साथ ले लिया किन्तु उसके पैरों में नाहरवे निकले हुए थे सो खाट में सुला कर ले गये। जब बारात हिसार पंहुची तो नन्दो ने समो को खाट में देख कर कहा :-

बामण आया बाणिया आया और आया जाट।
मैं तूने बुझूं समा तेली , क्यों कढ़ाई खाट।।

समो ने कहा :-

तूं बैदां की बैदनी ,तूं बैदां की जोय।
म्हारै निकल्या नाहरवा ,बेग नाख खोय।।

तब नन्दो ने जवाब दिया :-

नहारू कै दारु नही ,ये है कच्चा कोढ़।
म्हारा मरग्या बादस्या ,जड़ देई बैदंगी छोड़।।

इस पर समा तेली ने कहा :-

थारा मरग्या बादस्या ,म्हारा मरग्या वजीर।
आये नन्दो घर करां ,पड़ै जगत में सीर।।

इतना सुनते ही नन्दो शर्मा कर भाग गयी।  

Saturday, August 9, 2014

आज के बेटे -रचियता श्री धौंकल सिंह जी चरला

                                          आज के बेटे -रचियता श्री धौंकल सिंह जी चरला 



बाप कहता है -

ऐ बहु बेटा आज रा ,जीव तणा जंजाल।
बेटा सूं  भली ,जड़ कद लेय संभाल।।

ऐ बहु बेटा आज रा ,घर नै समझे सराय।
आवै रैवै दोय दिन ,फुर सूं हुवै फरार।।

अ बेटोजी आज रा ,झूठो काड कसूर।
माँ बापां नै छोड़ कर ,रहाणो चावै दूर।।

अ बेटोजी आज रा ,गिने न भाई भैंण।
मीठा बोलै सासरै ,घर मैं खारा बैंण।।

अ बेटो जी आज रा ,जोरू तणा गुलाम।
सारै न उठणो बैठणो , बीबी हाथ लगाम।।

छोड़ो आस ओलाद री ,खींचो आपो आप।
दोष जमाना ने घणो ,बेटा बणग्या बाप।।

बेटा कहता है -

बुरा बुरा दुनिया कहवे ,बुरा न देख्या कोय।
घर मैं बूढ़ा बाप सूं ,जग में बुरो न कोय।।

हाण ढली हिम्मत हटी ,रहग्यो खाली रोष।
आवै भटका लारला ,  दे बेटां न दोष।।

बैठे हाट बाजार मै ,राखै एको गीत।
बहु बेटां नै भुंडणो , आ बूढ़ां  री रीत।।

काम करै न करण दे ,कह्यो न मानै एक।
करै बखाण विगत रा ,राखै झूठी टेक।।

चोडे बैठ 'र चौखला ,देवै घर रो पोत।
छाने री चौड़े करै ,आव न आनै मोत।।